फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

महिला के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
महिला के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए
hundred rupees new note
हल्द्वानी। जालसाजों ने शहीद की वीरांगना के खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिये। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आस्था विहार पॉलीशीट टेढ़ीपुलिया निवासी हरि दत्त पांडे भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए थे। उनकी वीरांगना देवकी देवी आजकल बीमार हैं। उनका खाता टेढ़ीपुलिया स्थित एसबीआई में है। वीरांगना की भतीजी कमलेश जोशी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच अप्रैल को हायडिल गेट के पास पीएनबी के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले थे। सात अप्रैल को जालसाजों ने तीन बार में 80 हजार रुपये निकाल लिये। परिजनों का कहना है कि पासबुक और एटीएम कार्ड देवकी के पास है। पैसा कैसे खाते से निकल गया। बैंक अधिकारियों को जांच कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए।


शहीद की वीरांगना के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए


20 दिन में मिलीं 13 शिकायतें
हल्द्वानी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 13 लोगों के खाते से जालसाजों ने पैसे निकाले हैं। 20 दिनों में मुखानी पुलिस को सात और कोतवाली पुलिस को छह ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं कि आखिर एटीएम कार्ड की जानकारी लिए बिना जालसाज खाते से कैसे पैसे उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed