{"_id":"5b9973d1867a557fed5e8e2f","slug":"41536783313-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा अपहरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा अपहरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र के नाथुआखान से गुम हुई नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने बुधवार को एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो के तहत दूसरे आरोपी सूरज चिलवाल (21) निवासी रीठा पोखरा, सिमायल को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि बीते 26 अगस्त को वो रात को ही घर से निकल गई थी, जहां से आरोपी उसे अपने घर ले गया जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बता दें कि नाथुआखान से लापता हुई नाबालिग छात्रा को 9 सितंबर को रुद्रपुर से बरामद किया था। छात्रा के बयानों के बाद पुलिस उक्त मामले के तार मानव तस्करी से भी जुड़े मान रही थी। वहीं दूसरे दिन अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। जबकि अन्य तीन आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को मामले के मुख्य आरोपी को धारा 376 और पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।