{"_id":"5aca7eb84f1c1b676b8b47ba","slug":"41523220152-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में 18 स्मैक तस्कर पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन माह में 18 स्मैक तस्कर पकड़े गए
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में तीन माह के भीतर 18 स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि किच्छा और बरेली के बड़े तस्कर स्मैक बेचने के लिए नशा करने वालों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। इनके निशाने पर स्कूली छात्र और छात्राएं हैं।
जिला पुलिस रिकार्ड के अनुसार मार्च 18 तक हल्द्वानी पुलिस ने सात, मुखानी ने चार, बनभूलपुरा ने चार, लालकुआं, रामनगर और तल्लीताल पुलिस ने एक-एक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पहले जिले में चरस की बिक्री हो रही थी। धीरे-धीरे चरस की जगह स्मैक लेता जा रहा है।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने स्मैक की तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया। इसके तहत स्कूलों में परिचर्चा की गई। पता चला कि स्मैक की गिरफ्त में छात्र भी हैं। इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल हैं। पुलिस ने छात्र-छात्राओं की भी काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि स्मैक और चरस तस्करी रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने काफी कार्य किया है लेकिन अभी और जरूरत है। बनभूलपुरा में नाबालिग भी इस नशे की गिरफ्त में आए हैं। साथ ही महिलाएं भी तस्करी में लिप्त हैं। नशा पर अंकुश लगाने के लिए समाज के सभी वर्गों को कदम उठाना होगा।
तीन साल में गिरफ्तार आरोपी
- 2015 - 15 तस्कर
- 2016 - 41 तस्कर
- 2017 - 87 तस्कर