{"_id":"5c55f7f1bdec22499d271cdf","slug":"31549137905-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम और मोबिक्विक के जरिए खाते से उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेटीएम और मोबिक्विक के जरिए खाते से उड़ाए
विज्ञापन
hundred rupees new note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जालसाजों ने पेटीएम और मोबीक्विक के माध्यम से व्यवसायी के खाते से 54 हजार रुपये उड़ा दिए। व्यवसायी ने बैंक से संपर्क कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया है। शिव विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी नारायण सिंह शनिवार को अपनी पासबुक अपडेट कराने कैनरा बैंक गए तो पता चला कि विभिन्न एप के माध्यम से उनके खाते से सात बार में 53980 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने तत्काल बैंक अधिकारियों से संपर्क कर एटीएम कार्ड बंद कराया। नारायण ने बताया कि उन्होंने कई दिन बाद पासबुक में एंट्री कराई। देखा कि 24 जनवरी को चार बार में 39980 रुपये, 25 जनवरी को दो बार में छह हजार, एक फरवरी को पेटीएम के जरिये आठ हजार निकाले गए थे। इस बीच बैंक का एसएमएस भी खाताधारक को नहीं मिला। वह रविवार को पुलिस से शिकायत करेंगे।
पेटीएम एवं मोबीक्विक के जरिये खाते से उड़ाये 54 हजार
विज्ञापन
पेटीएम एवं मोबीक्विक के जरिये खाते से उड़ाये 54 हजार