फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हमले के आरोपी जेल से फेसबुक चलाने का आरोप

हमले के आरोपी जेल से फेसबुक चलाने का आरोप

Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हमले के आरोपी जेल से फेसबुक चलाने का आरोप
हल्द्वानी। भाजपा नेता समीर आर्या ने कोतवाली पुलिस को पत्र देकर आरोप लगाया है कि हमले का मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह प्रिंस फेसबुक संचालित कर रहा है। उसने स्क्रीन शॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। कोतवाली पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है। हालांकि जेलर संजीव हयांकी का कहना है कि गुरप्रीत जेल में मोबाइल नहीं चला सकता है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री समीर आर्या ने कोतवाली थाने में तहरीर दे आरोप लगाया कि उस पर हमले का मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह जेल में बंद है लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। अपने फेसबुक एकाउंट पर उसने हिमाचल के एक नेता को बधाई संदेश भेजा है। भय है कि कांग्रेस नेता जेल से बाहर आकर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। भाजपा नेता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। कोतवाल केआर पांडे का कहना है कि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इस बारे में जेलर हयांकी का कहना है कि जेल में मोबाइल से बात करना संभव नहीं है। उन्होंने गुरप्रीत सिंह से पूछताछ की थी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता उससे पैसे की मांग कर रहा है। इस मामले में वह मुकदमा दर्ज कराएगा। इस बारे में भाजपा नेता का कहना है कि मुख्य आरोपी का आरोप मनगढ़ंत है। उसने अपने स्वाभिमान के चलते किसी से समझौता नहीं किया। पुलिस जांच कर सारी सच्चाई सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed