{"_id":"5a4554af4f1c1bcf6d8b6b15","slug":"31514493103-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में चालक की तलाश कर रही है।
मथुरा के वृंदावन केसीघाट निवासी व्यवसायी विष्णु गुप्ता (47) अपने तीन कर्मचारियों के साथ कार से गाजियाबाद से हल्द्वानी आ रहे थे। बुधवार की सुबह रामपुर रोड पर नैनीताल मोटर्स के पास कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार व्यवसायी विष्णु गुप्ता की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। इस मामले में व्यवसायी के भाई पुरुषोत्तम ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि डंपर की टक्कर से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304, 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।