फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विवाहिता का शव देखने के बाद मायके वालों ने किया हंगामा

विवाहिता का शव देखने के बाद मायके वालों ने किया हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव देखने के बाद मायके वालों ने किया हंगामा
sucide shimla
हल्द्वानी। कमलुवागांजा में घर में जहर खाने वाली महिला का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते बेटी की मौत हुई है। उधर, पति का आरोप है कि लव मैरिज से नाराज मायके वालों ने अपनी बेटी से दूरियां बना ली थी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के देवली रानीखेत निवासी दीवान प्रसाद अपनी बेटी नेहा के मौत की जानकारी मिलने पर बड़े भाई राजेंद्र प्रसाद और अन्य परिजनों के साथ शनिवार को मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के नाक से खून गिरा है। हाथों पर चोट के निशान हैं। आरोप लगाया कि मौत ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते हुई है। राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि तीन दिन पहले नेहा के पति नीरज के चाचा रमेश चंद ने कॉल कर बताया कि नेहा नाराज होकर बाजार गई है। इसके बाद उसके मौत की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

इधर पति नीरज के चाचा रमेश ने बताया कि नेहा एक फोन सुनने के बाद छत पर गई और जहर खाकर उल्टी करने लगी। बेस अस्पताल आने के बाद डॉक्टरों ने इलाज किया लेकिन उसकी मौत हो गई। मोर्चरी में हंगामा बढ़ने के बाद कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर पहुंच गए। पुलिस ने विवाद शांत किया। नीरज ने बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही मायके वाले नाराज थे। इसके बाद वह पत्नी के साथ पनियाली गांव में रहने लगा। पॉलीटेक्निक करने के बाद वह नौकरी की तलाश में था। वह हाइडिल में नौकरी करने वाले पिता के साथ कमलुवागांजा स्थित सरकारी आवास में रहने लगा। यहां उसकी बहन और चाचा भी रहते हैं। नीरज के अनुसार जिद करने पर वह पत्नी को दीपावली के समय कमलुवागांजा लाया और खुद नौकरी की तलाश करने लगा। वह रुद्रपुर में गणित की कोचिंग भी कर रहा था। पत्नी ने एक शादी समारोह में मायके जाने के लिए कहा था लेकिन उसे निमंत्रण नहीं मिला। नेहा के पिता का कहना था कि इस मामले में वह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी का शव देखकर भड़के मायके वाले
दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति ने कहा, शादी के बाद कभी मिलने नहीं आए मायके वाले


फोन सुनने के बाद खाया जहर
हल्द्वानी। नीरज की बहन ने बताया कि भाभी नेहा के मोबाइल पर शुक्रवार की सुबह उनकी बुआ की बेटी ने कॉल की थी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर जहर खा लिया। नेहा को उम्मीद थी कि मायके वाले ताऊ के बेटे की शादी में उसे बुलाएंगे लेकिन मायके वालों ने नहीं बुलाया। शायद इसी कारण उसने जहर खाया। पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed