फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रामीणों ने गिरीह युवक पर किया हमला

ग्रामीणों ने गिरीह युवक पर किया हमला

Thu, 19 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गिरीह युवक पर किया हमला
हल्द्वानी। चौफुला गोदाम के पास बुधवार तड़के ग्रामीणों ने साइकिल सवार युवक पर डंडे से हमला कर दिया। वह नहर में गिर पड़ा। उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। हल्दीखाल दमुवाढूंगा निवासी दिनेश मेलकानी (20) समाचार पत्र बांटने का काम करता है। बुधवार की सुबह वह समाचार पत्र लेने के लिए साइकिल से रोडवेज स्टेशन जा रहा था। चौफुला गोदाम के पास पहरा दे रहे ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध मानकर हमला कर दिया। वह साइकिल से भागने के चक्कर में नहर में गिर पड़ा। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दिनेश ने बताया कि हमलावरों की संख्या आठ-नौ के करीब थी। वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। काठगोदाम चौकी प्रभारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस की एक टीम संबंधित क्षेत्र में जाएगी। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed