फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुरेश हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

सुरेश हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुरेश हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। कठपुड़िया के निकट देवलीखान गांव में हुए सुरेश हत्याकांड मामले में राजस्व पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार की देर शाम देवलीखान के जंगल से गिरफ्तार किया गया। कल पांच जून को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मामले में आरोपी मृतक की पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


देवलीखान निवासी सुरेश चंद्र जोशी पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी की उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मृतक सुरेश का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। इसके बाद से ही राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। घटना के बाद से ही गांव के लोगों को मृतक की पत्नी पर शक था।
विज्ञापन


शक के आधार पर राजस्व पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी ने जुर्म कुबूल लिया। बसरगांव निवासी गोलू, देवलीखान निवासी सोनू उर्फ शंकर दत्त पुत्र अंबादत्त के भी इस कांड में शामिल होने की बात कही। शनिवार को पत्नी को गिरफ्तार किया, अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। राजस्व पुलिस तभी से अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। मामले की जांच कर रहे उप राजस्व निरीक्षक डीएस बिरोड़िया ने बताया कि आरोपी पत्नी नेहा देवी की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की देर शाम हत्याकांड में शामिल सोनू को भी दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर उन्होंने गांव में दबिश दी, पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की तरफ भागने लगा] लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल पांच जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed