{"_id":"59ab1b5a4f1c1b0b278b4ea6","slug":"21504385882-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोक गांजा निवासी युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोक गांजा निवासी युवक ने फंदा लगाकर जीवन लीला खत्म की
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ग्राम वर्गोमेंट (गांजा) निवासी 29 वर्षीय युवक ने कमरे में बिजली के तार के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
ग्रामसभा सरियाताल के तोक वर्गोमेंट निवासी पंकज सिंह मिरोला (29) पुत्र स्व. ठाकुर सिंह मिरोला पशुपालन कर जीवन यापन करता था। उसके परिवार में दादी और दो छोटे भाई हैं। शनिवार दोपहर के पंकज ने अपने कमरे में पंखा लटकाने के लिए लगाए गए हुक में बिजली के तार का फंदा बनाया और फांसी लगा ली। युवक के काफी देर तक बाहर न निकलने पर जब कमरे में देखा गया तो घटना का पता चला। परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज मनवर सिंह और सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ समय से गुमसुम रहता था। वह मानसिक तनाव में था।