{"_id":"5992182d4f1c1bd9478b4733","slug":"21502746669-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकुओं से घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकुओं से घायल महिला ने दम तोड़ा
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बदमाशों के हमले से घायल महिला ने सुशीला तिवारी में उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया। घटना के एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक कातिलों का पता नहीं लगा सकी है।
ऊधमसिंह नगर जिले के चकरपुर गौहरपटिया खटीमा निवासी स्वर्गीय फकीरचंद की पत्नी ओम कुमारी (50) छह अगस्त की रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच घर में घुसकर हमलावरों ने महिला को चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिल सकी। ओम कुमारी के दामाद खसीबा देवरी खटीमा निवासी ललित मोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने कई वार किए थे। शरीर से काफी खून बह गया था। घर में रखे सामान सुरक्षित थे। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी सोमवार को मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस यह पता लगाने में विफल रही है कि महिला को किन कारणों के चलते कातिलों ने मारा था। महिला की किसी से रंजिश भी नहीं थी।