{"_id":"5967ddba4f1c1bbd378b4861","slug":"21499979194-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी बढ़ने पर तीन थानाप्रभारियों को एसएसपी ने दी सख्त हिदायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी बढ़ने पर तीन थानाप्रभारियों को एसएसपी ने दी सख्त हिदायत
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई शहर चोरियों पर अब एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हल्द्वानी, बनभूलपुरा और मुखानी थाना प्रभारियों की क्लास लेकर रात की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला में काफी पुलिसकर्मी चले जाने के कारण फोर्स की कमी हो गई है। कमी को पूरा करने के लिए थानों को महिला पुलिसकर्मी दी गई। अब थाना प्रभारी पुराने सिपाहियों के सहारे रात में गश्त में निकलेंगे। महिला सिपाहियों से थान ाप्रभारी कार्यालय का काम लेंगे। थाना प्रभारी सिर्फ थाने में ही नहीं बैठेंगे। चौकियों की हालत सुधारने के लिए थानाध्यक्ष या थाना प्रभारी को चौकियों में भी बैठना होगा। तारिफ हत्याकांड और रामनगर में वन विभाग के विवाद के मामले की समीक्षा की गई है। इस साल जिले में 27 लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम में मुकदमा दर्ज है । थानाध्यक्षों को प्रतिदिन स्थान बदल कर एक एक घंटा सुबह शाम वाहन चेकिंग करना होगा। चेन स्नेचिंग मामले में आरोपी चेतन पांडे को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चेतन के खिलाफ दिल्ली में काफी मुकदमे दर्ज हैं।