{"_id":"5b96cdd4867a557ea52f24f0","slug":"201536609748-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्शा को घटना के दिन की वारदात याद नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्शा को घटना के दिन की वारदात याद नहीं
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मां की हत्या के समय घायल अर्शा का कृष्णा अस्पताल में 13 दिनों से इलाज चल रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने घटना से पहले के झगड़े का जिक्र किया है लेकिन उसने घटना के दिन की बातें नहीं बताई हैं। इसी कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही है।
पुलिस से अर्शा ने 12 लड़कियों के नाम बताए हैं। जांच के दौरान इन लड़कियां की लोकेशन गोरापड़ाव में नहीं पाई गई थी। दो दिन पहले उसके प्रेमी ने पूछताछ की तो अर्शा ने तीन लड़कियों के नाम बताए। प्रेमी से वह अपना मोबाइल मांग रही थी। प्रेमी ने पूछताछ का वीडियो क्लिप तैयार किया है। पुलिस या डॉक्टरों का कहना है कि अर्शा को उसकी मां पूनम पांडे की हत्या के बारे में नहीं बताया गया है। डॉक्टरों ने अब पिता और पुलिस को मौत के बारे में बताने की अनुमति दे दी है। डॉक्टरों का भी मानना है कि मां की मौत का पता चलने पर अर्शा असलियत बता सकती है। हालांकि पुलिस ने उससे घटना के बारे में पूछताछ की लेकिन उसने घटना के संबंध में कुछ नहीं बताया है। घटना के दिन 27 अगस्त की रात अर्शा बचाने के लिए अपनी मां पूनम के ऊपर लेट गई थी। सिर पर चोट के चलते उसके एक तरफ का अंग सुन्न हो गया था। इलाज के चलते अब उसका एक हाथ उठना शुरू हो गया है। इलाज के चलते उसकी हालत में सुधार हो रहा है। अर्शा को पुलिस के पहरे में रखा गया है ताकि उससे आम लोग बात न कर सकें।
अदालत में जवाब के लिए तैयार हो रही रिपोर्ट
एसआईटी की टीमें डीआईजी पुष्पक ज्योति के अधीन कोर्ट में जवाब देने के लिए एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। पुलिस अर्शा के ठीक होने का इंतजार कर रही है। जांच टीम को संदिग्धों के फोटो मिले हैं। पुलिस इसी आधार पर अभियुक्तों की तलाश कर रही है। प्रदेश के बाहर भेजी गई पुलिस टीमें अभी नहीं लौटी हैं। घटना का खुलासा होने में देर लग सकती है।