फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार सवारों ने किया बवाल, तीन लोगों को पीटा

कार सवारों ने किया बवाल, तीन लोगों को पीटा

Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
कार सवारों ने किया बवाल, तीन लोगों को पीटा
हल्द्वानी। रोडवेज के सामने तेज रफ्तार टाटा सूमो चालक द्वारा रविवार की रात बेतहाशा तेज गाड़ी चलाकर टक्कर मारने पर कोहराम मच गया। चालक ने रोड पर खड़ी दो कारों, स्कूटी और तीन ठेलों को ठोक दिया। भागते समय उसने भारद्वाज होटल के सामने एक बोलेरो को टक्कर मारा तो पीछा कर रहे लोगों ने चालक को घेरकर पीट दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

टाटा सूमो चालक ने तेज रफ्तार से रोडवेज के सामने रोड के किनारे खड़ी पुलिस की कार, बाइक, स्कूटी, तीन ठेले वालों को टक्कर मार दिया। घटना को देखते ही मौके पर उपस्थित लोगों ने सूमो चालक का पीछा कर लिया। भागते समय चालक ने भारद्वाज होटल के सामने खड़ी बोलेरो में टक्कर मारा तो लोगों ने घेरकर चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। हंगामा बढ़ने की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल चालक कोे हिरासत ले लिया। लोगों का आरोप है कि चालक नशे में धुत था। पकड़ा गया चालक मनोज बिष्ट मुक्तेश्वर बताया जा रहा है। चालक के पकड़े जाने पर देर रात बनभूलपुरा थाने के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोगों का कहना था कि यदि दिन रहता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। पता चला है कि चालक ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में दो वाहनों को टक्कर मारा है।
विज्ञापन


कार सवारों ने किया बवाल, चार लोगों को पीटा
हल्द्वानी। बरसाती कांटा गौजाजाली मंडी बाईपास पर कार सवारों ने एक बाइक सवार सहित चार लोगों को पीट दिया। पूछताछ करने पर कार सवारों ने बाइक सवार के भाइयों और पड़ोसी को पीट दिया। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। गौजाजाली आम का बगीचा निवासी उवैस बाइक से जा रहा था। इस बीच कार सवारों ने उसे पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उवैस के भाई असगर, अकबर, पड़ोसी जुबैर पूछताछ करने आए तो कार सवारों ने तीनों को पीट दिया। घटना के चलते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कार सवारों का कहना था कि किशोर सही ढंग से बाइक नहीं चला रहा था। हमला के बाद हमलावर मौके से भाग गए। रात में घायलों को परिजनों ने बेस अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर असगर को एसटीएच में इलाज के लिए भेजा गया। घायलों का आरोप था कि हमलावरों ने पत्थरों से भी हमला किया था। उन्होंने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी है। इस बारे में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना का कारण दबंगई बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed