फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जीजा पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

जीजा पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
जीजा पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
लालकुआं (नैनीताल)। पांच दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई कुलजीत कौर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की बहन सुरजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरजीत ने अपने जीजा हरचरण पर हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को नगर में पंजाबी महासभा की बैठक हुई। इसमें महासभा के पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद सभी लोग मृतका की छोटी बहन सुरजीत कौर को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पूर्व में भी मृतका के पति हरचरण सिंह द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने हरचरण पर हत्या करने की आशंका जताते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान सरदार निर्मल सिंह, राजकुमार सेतिया, हेमंत नरूला, महेश चौधरी, चंद्रेश भाटिया, गोपाल बत्रा, सुंदर खुराना, अनूप भाटिया, राजेश नरूला, संजय अरोरा आदि थे। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जीजा पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
सुरजीत ने जताई बहन की हत्या की आशंका
कुलजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला


कुलजीत को न्याय दिलाकर ही दम लूंगी : सुरजीत
लालकुआं। सुरजीत ने पत्रकारों को बताया कि उसकी बहन कुलजीत की हत्या की गई है। वह उसे न्याय दिला कर ही दम लेगी। सुरजीत ने कहा कि गुरजीत के बेटे गोविंद के भविष्य को लेकर भी वह चिंतित है। क्योंकि कुलजीत को मारने वाले लोग गोविंद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गोविंद की सुरक्षा भी अब उसकी जिम्मेदारी बन गई है। इसीलिए वह छत्तीसगढ़ से आई है। सुरजीत का कहना था कि वह अपनी बहन के साथ यहां काफी लंबे समय तक रही और उसने अपने जीजा का उत्पीड़न भी सहा है। पुरानी बातें करती हुई सुरजीत बेहोश हो गई और कुर्सी से नीचे गिर पड़ी। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों और सुरजीत के साथ आए लोगों ने उसे उठाकर पानी पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed