{"_id":"5c7997c7bdec227374276757","slug":"191551472583-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम में छापा, अनियमितताएं मिलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस गोदाम में छापा, अनियमितताएं मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिलापूर्ति विभाग ने हल्द्वानी गैस एजेंसी के गोदाम में छापा मारा। छापे में गैस गोदाम में कई सिलिंडरों में मानक से कम गैस समेत कई अनियमितता मिलीं। इसके बाद गैस एजेंसी पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के अनुसार हल्द्वानी गैस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलिंडरों की तौल कराई गई, इसमें चार सिलिंडरों का वजन कम मिला। इसके साथ गोदाम से गैस वितरण वाले वाहनों के आने जाने के समय में भी गड़बड़ी मिली। संचालक से जब सिलिंडरों का स्टाक रजिस्ट्रर मांगा गया, तो वह रजिस्ट्रर प्रस्तुत नहीं कर सका। गोदाम में 79 सिलिंडर रखे थे, जबकि स्टॉक के हिसाब से गैस सिलिंडर नहीं होने चाहिए थे। पूछताछ में बताया गया कि यह उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले सिलिंडर हैं, जिन्हें जनता दरबार आदि के माध्यम से बांटा जाएगा। जब संबंधित सिलिंडर के उपभोक्ताओं से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह भी मौके पर नहीं थे। बाद में गैस एजेंसी के कर्मचारी दस्तावेज लेकर पहुंचे थे। जब संबंधित दस्तावेजों के आधार 20 उपभोक्ताओं को मौके से ही फोन किया गया तो पता चला कि इसमें 16 लोगों को रसोई गैस मिले काफी समय हो गया था। इससे लगता है कि यह सिलिंडर कालाबाजारी के लिए रखे गए थे। सिलिंडर में गैस कम होने पर दस हजार का जुर्माना लगाने के साथ कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी को पत्र लिखकर गैस एजेंसी प्रबंधक और उनके स्टोरकीपर पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया जाएगा। कार्रवाई में जिलापूर्ति विभाग के गिरीश जोशी, राहुल डांगी, एलएम पंत समेत कई कर्मचारी शामिल थे। जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार डहरा में एक राशन की दुकान में गड़बड़ी की कुछ शिकायत मिली है। इस मामले की भी जांच कराई जा रही है। अगर गड़बड़ी मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गैस गोदाम में छापा, अनियमितताएं मिलीं
जिलापूर्ति विभाग ने दस हजार का जुर्माना भी लगाया