{"_id":"5c1aa3a6bdec2256dd10585c","slug":"191545249702-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतालघाट में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेतालघाट में पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के दूरस्थ जमीरा गांव निवासी विवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है। लोगों के अनुसार घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाई है। उधर, मायके वालों ने ससुरालियों पर महिला की हत्या कर पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है।
पटवारी राकेश चंद्र के मुताबिक परिजनों ने बुधवार शाम बेतालघाट के जमीरा गांव निवासी लीला देवी (35) पत्नी रमेश चंद्र द्विवेदी का शव घर के पास पेड़ पर लटकता हुआ देखा। महिला के पति ने सबसे पहले ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस के राकेश चंद्र टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने फंदे को खोल शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवाया। लोगों के मुताबिक मृतका लीला देवी और उसके पति रमेश चंद्र के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसके चलते महिला ने तनाव में आकर फांसी लगा ली होगी। वहीं रामनगर से पहुंचे भाइयों ने ससुराल पक्ष पर लीला देवी को मारकर पेड़ पर फंदा लगाकर लटकाने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है।
घरेलू कलह में फांसी लगाने की आशंका
मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया