{"_id":"5b1c3c9c4f1c1b254d8b59cf","slug":"181528577180-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने प्लांटेशन वाचर को सीने में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों ने प्लांटेशन वाचर को सीने में मारी गोली
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज के जंगल में तस्करों ने शनिवार शाम टोकने पर एक प्लांटेशन वाचर को गोली मार दी। घायल प्लांटेशन वाचर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस और वन विभाग की टीम तस्करों की तलाश कर रही है।
बरहैनी रेंज तस्करी की दृष्टि से संवेदनशील रहा है। कई बार तस्करों और वन कर्मियों की मुठभेड़ हो चुकी है। तस्करों ने शनिवार दोपहर में पूर्वी बरहैनी बीट में खैर का पेड़ काटने के बाद उसके गिल्टे बनाकर छिपा दिए थे, जिसकी भनक वन विभाग को लग गई। इसके बाद फारेस्ट गार्ड मोहन चंद्र पांडे, राजू आर्या और प्लांटेशन वाचर मोहम्मद जान (40) गश्त पर निकले। वन विभाग की टीम मौके पर तस्करों को पकड़ने के लिए छिपाए गए गिल्टों के पास ही घात लगाकर बैठ गई। जैसे ही करीब देररात 7:30 करीब के आसपास तस्कर खैर के गिल्टे उठाने को आए और वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की।
इस बीच बाइक सवार तस्करों ने वन कर्मियों पर फायर झोंक दिया। गोली सीने में लगने पर वाचर घायल होकर गिर पड़ा और हमलावर मौके से भाग गए।
एसडीओ एनसी पंत और एसओजी प्रभारी आरएन गौतम के अनुसार प्लांटेशन वाचर के सीने में गोली पार कर गई है। रायखत्ता बनहनी निवासी घायल वाचर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना के बाद सीओ रामनगर लोकजीत सिंह के नेतृत्व में कालाढूंगी की पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इधर वन विभाग की टीम भी तस्करों की धरपकड़ के लिए कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
- अस्पताल में घायल भर्ती, बरहैनी रेंज की घटना