{"_id":"5ccf4d46bdec22071a387e2e","slug":"171557089606-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सद्भावना इंक्लेव पाठक कालोनी में महिला डॉक्टर के घर चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। चोर शातिर निकला। उसने पहले चोरी की फिर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया। वहां से बाहर आने पर टीपीनगर पुलिस ने उसे फूलचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हजारों रुपये की कीमती टोटियां बरामद की हैं। वह दो बार पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार सद्भावना इंक्लेव पाठक कालोनी निवासी सुनीता टम्टा बागेश्वर में प्रोफेसर हैं और उनकी बेटी प्रेरणा एसटीएच में डॉक्टर है। 25 मार्च को प्रेरणा अपनी मां के पास गई थी। नौ अप्रैल को पड़ोसी आजाद बिष्ट ने प्रेरणा को सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। प्रेरणा ने घर आकर देखा तो किचेन से लेकर सभी कमरों की कीमती टोंटियां गायब थीं। चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कबाड़ियों से पूछताछ की। इस बीच प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के कबाड़ी मान सिंह ने बताया कि उसके पास मनोज आर्या कीमती टोटियां बेचने आया था लेकिन उसने माल नहीं लिया।
चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि नाम पता चलने पर पुलिस ने प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में दबिश दी तो पता चला कि मनोज आर्या दमुवाढूंगा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती है। केंद्र से निकलने पर मनोज आर्या फूलचौड़ आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने 25 कीमती टोटियां बरामद की। एक टोटी की कीमत करीब ढाई हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
डॉक्टर का घर खंगाला फिर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हो गया
पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, हजारों रुपये की टोटियां बरामद