{"_id":"5b5e21f94f1c1bb15c8b5390","slug":"171532895737-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों पर पत्थर गिरने से दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों पर पत्थर गिरने से दो घायल
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर 1:30 बजे खैरना की तरफ आ रहे बाइक सवार दो युवक भौर्या मोड़ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से सीएचसी खैरना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी रेफर कर दिया।
छड़ा से खैरना की तरफ आ रहे पल्सर बाइक संख्या यूए6सी 5678 दो सवार युवक जैसे ही भौर्या मोड़ के समीप पहुंचे तो अचानक पहाड़ी से एक पत्थर गिर पड़ा। पत्थर की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक अमित कुमार (20) पुत्र हरीश चंद्र निवासी कपिना रानीखेत और पीछे बैठे चंदन राम (38) पुत्र गोपाल राम निवासी नौणा, व्यासी गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी खैरना लाया गया। डॉक्टरों ने अमित कुमार प्राथमिक उपचार कर साथी चंदन राम के सिर में गंभीर चोट होने के चलते उसे 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।