फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ठंडी सड़क में चला प्रशासन का डंडा

ठंडी सड़क में चला प्रशासन का डंडा

Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ठंडी सड़क में चला प्रशासन का डंडा
हल्द्वानी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने ठंडी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान तेज कर दिया है। संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को ठंडी सड़क पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों को ढहा दिया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों की सिटी मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक भी हुई। टीम ने अवैध पार्किंग करने वाले 50 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की टीम ठंडी सड़क पहुंची। टीम ने सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक के सामने नहर से अतिक्रमण को ढहाना शुरू किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया पर टीम के आगे उनका विरोध ज्यादा देर टिक नहीं सका। प्रशासन ने आईसीआईसीआई बैंक से लेकर डिग्री कॉलेज तक नहर के किनारे लगे अतिक्रमण को तोड़ दिया। इस दौरान अवैध रूप से खड़े ठेलों को भी जेसीबी के माध्यम से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने ठंडी सड़क में खड़े 50 वाहनों के चालान भी किए। इस दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, कोतवाल केआर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अतिक्रमणकारियों की नोकझोंक
आधा दर्जन कच्चे, पक्के अतिक्रमण ढहाए गए
50 वाहनों का भी हुआ चालान


महिला हुई बेहोश
प्रशासन की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने का समय भी नहीं दिया। इस दौरान कब्जेदार बसंती देवी को सदमा लग गया। सीने में दर्द होने के बाद बसंती देवी बेहोश होकर गिर गई। इससे खलबली मच गई। प्रशासन ने तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी का ढाबा भी टूटा
एक नेता ने सिंचाई विभाग से परमिशन लेकर नहर पाटकर वहां एक ढाबा खोल लिया था। सिंचाई विभाग ने शिकायत होने पर इसकी परमिशन भी रद्द कर दी थी। साथ ही ढाबे को हटाने का आदेश भी दिया था। लेकिन नेताजी ने ढाबा नहीं हटाया। शुक्रवार को जब टीम तोड़ने आई तो वे सिटी मजिस्ट्रेट से सिफारिश करने में जुट गए, पर नेताजी की एक भी नहीं चली। निगम की टीम ने ढाबे को ढहा दिया।

बिजली विभाग को देंगे नोटिस, भूमिका पर उठे सवाल
प्रशासन की ओर से जब अतिक्रमण तोड़ा जा रहा था, तो विद्युत विभाग की ओर से एक ढाबे में बिजली कनेक्शन भी दिया गया था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा कि किस आधार पर उन्होंने बिजली का कनेक्शन दे दिया।



कोर्ट के इन आदेशों का पालन कौन कराएगा
हाइकोर्ट ने ठंडी सड़क पर दुपहिया वाहन से लेकर सभी वाहन को चलाने से प्रतिबंधित कर रखा है। साथ ही इस सड़क के सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक प्रशासन और नगर निगम ने कोई काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed