फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्यवाहक अध्यक्ष सहित दो कर्मचारी नेता निष्कासित

कार्यवाहक अध्यक्ष सहित दो कर्मचारी नेता निष्कासित

Tue, 05 Sep 2017 02:43 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
कार्यवाहक अध्यक्ष सहित दो कर्मचारी नेता निष्कासित
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सहित दो नेताओं को निष्कासित कर दिया गया। दोनों का सहयोग करने वाले कर्मचारी को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। सातवें वेतनमान को लेकर चर्चा के साथ ही जल्द रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में प्रदेश वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। सर्वसम्मति से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह और ब्रह्म सिंह सैनी को यूनियन की प्राथमिक सदस्यता को बर्खास्त कर दिया गया। दोनों का सहयोग करने के आरोप में हरेंद्र कुमार का जवाब-तलब किया गया है। वाह्य श्रोत के कर्मचारियों को विशिष्ट श्रेणी का दर्जा मिलने पर केंद्रीय प्रबंध समिति को बधाई दी गई। यूनियन महामंत्री और वेतन भोगी समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 12 की जगह 15 फीसदी का लाभांस हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए परिवहन निगम की समृद्धि और आय बढ़ाने के लिए सच्ची निष्ठा से कार्य करने की अपील की। कहा कि सातवें वेतनमान के लिए यूनियन बेहद गंभीर है। इस मामले में जल्द ही यूनियन की बैठक बुलाकर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डीएन शुक्ला, केपी सिंह, विपिन कुमार, जमील खां, हरीश जोशी, महिपाल सिंह, आरएस नेगी, मुकेश वर्मा, रामअवध यादव, आनंद बिष्ट, अरुण सिंह, सतीश लाल, कैलाश कांडपाल, बलदेव सिंह सहित विभिन्न डिपो से आए कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्कासित किए गए सहदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने 30 अगस्त को यूनियन छोड़कर हरिद्वार में परिवहन मजदूर संघ की सदस्यता ले ली थी। ब्रह्म सिंह सैनी ने भी 21 अगस्त को यूनियन छोड़ दी थी। जब उन्होंने संगठन पहले ही छोड़ दिया तो निष्कासन का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed