{"_id":"597ba06f4f1c1b0c178b45e1","slug":"171501274223-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 को फिर कुतों ने काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 को फिर कुतों ने काटा
Updated Sat, 29 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 10 लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। सभी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने बेस अस्पताल पहुंचे। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
नैनीताल के बाद हल्द्वानी में लगातार तीन दिनों से आवारा कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं। बृहस्पतिवार को आवारा कुत्तों ने 13 लोगों को काटा था। तीन दिन के भीतर आवारा कुत्ते 46 लोगों को नोंच चुके हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी बेपरवाह हैं। अधिकारी शायद नैनीताल में बच्ची के साथ घटी दुखद घटना के बाद भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं हैं। कुत्तों के आतंक का आलम ये है कि वे सुबह से शाम तक कई मोहल्लों और सड़कों पर झुंड में घूमते हैं और अचानक पैदल चलने वालों या साइकिल सवारों पर झपट पड़ते हैं। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों के गिरने पर कुत्ते उन्हें काट लेते हैं। खास बात ये है कि बच्चों का घर के बाहर खेलना भी मुश्किल हो गया है।
इन्हें बनाया शिकार
सचिन (06) आवास विकास, मोहम्मद सारिक (06) इंदिरानगर, कमल प्रसाद (21) पनियाली कठघरिया, अमन सक्सेना (19) पीलीकोठी, हेम जोशी (42) शीशमहल, रीता सिरौला (45) हाइडिल गेट, मोहन चंद्र (48) हल्दूचौड़, मुन्नी देवी (35) तिकोनिया, सुभाष चंद्र (32) धारी, राधा देवी (45) कुसुमखेड़ा।