{"_id":"5b5b7b9c4f1c1b827d8b5134","slug":"161532722076-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की आग से झुलसने से हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की आग से झुलसने से हुई मौत
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घर में आग से झुलसी विवाहिता की एसटीएच में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। मजिस्ट्रेट ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत का अस्पष्ट कारण मालूम नहीं हो सका।
ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर निवासी पूरन लाल की पत्नी दीपा कुमारी (21) 23 जुलाई को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे पहले काशीपुर में प्राथमिक इलाज कराया। इसके बाद एसटीएच में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के ससुर महिपाल ने बताया कि उसके बेटे की शादी ढाई साल पहले हुई थी। दीपा की एक साल की बेटी भी है। बहू मुरादाबाद जिले के सैसपुरी निवासी देवेंद्र की पुत्री थी। मजिस्ट्रेट ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ के दौरान स्पष्ट नहीं हो सका कि उसकी मौत स्टोव से हुई या गैस सिलिंडर की आग से हुई है।