फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश

बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश

Mon, 09 Jul 2018 02:02 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश
demo pic
हल्द्वानी। रामपुर रोड के पास टीपीनगर जंगल में एक युवक ने अपने किरायेदार की 11 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश कर दी। आरोप है कि वह बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया। दुष्कर्म की कोशिश करने पर बच्ची चीखने लगी तो वह भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले का एक मजदूर परिवार के साथ टीपीनगर क्षेत्र के गांव में किराए का कमरा लेकर रहता है। शनिवार को पति-पत्नी अपनी 11 साल की बच्ची को घर छोड़कर मजदूरी करने के लिए चले गए। आरोप है कि शाम को मकान मालिक का बेटा कल्लू शर्मा कमरे में घुस गया और लकड़ी बीनने के बहाने बहला फुसलाकर पास के जंगल में ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची चीखने लगी। पकड़े जाने के डर से वह मौके से भाग निकला। घर पहुंचने पर मां ने मासूम का कपड़ा फटा देखकर पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी। माता-पिता बच्ची को लेकर टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने धारा 354, 354 बी और पॉक्सो एक्ट के तहत कल्लू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी अजेंद्र कुमार का कहना है कि युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed