फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नौकर ने अपने मालिक के घर डलवायी थी डकैती

नौकर ने अपने मालिक के घर डलवायी थी डकैती

Wed, 20 Jun 2018 02:25 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
नौकर ने अपने मालिक के घर डलवायी थी डकैती
demo pic
हल्द्वानी। व्यवसायी सौरभ कौशल के घर में डकैती उसके नौकर ने अपने साले के साथ मिलकर डलवाई थी। पुलिस ने नौकर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को डकैती का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस अभी चार और बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से लूटे गए 55 हजार रुपये और जेवरात बरामद कर लिए हैं। एसएसपी ने गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने मंगलवार को बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि प्रगति विहार कालोनी गली नंबर आठ कुल्यालपुरा निवासी व्यवसायी सौरभ कौशल के साथ नौकर प्रकाश और उसके साले अजय को 14 जून की रात डकैतों ने असलहे के दम पर कमरे में बंद लाखों का माल साफ कर दिया था। डकैत दुकान और घर को खंगालकर तीन लाख 80 हजार रुपये और 15 तोले जेवर लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने लूट में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार रात पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से डकैती में शामिल चार आरोपियों को 55 हजार रुपये नगद, सोने के हार, तीन सेट झुमके, ब्रेसलेट, चांदी और तांबे के पुराने सिक्के, लेडीज घड़ी, अन्य जेवरात और चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में मुरादाबाद जिले के मूढ़ापांडे खड़कपुर निवासी रोहताश, बरेली जिले के आंवला बजरिया निवासी नवी हसन, व्यवसायी का नौकर वेलेजली लॉज निवासी प्रकाश कश्यप और बरेली जिले के कुरेरियन निवासी अजय कश्यप उर्फ अज्जू शामिल हैं। पुलिस के अनुसार नौकर प्रकाश के कहने पर ही व्यवसायी के घर में डकैती डाली गई थी।
विज्ञापन


मुरादाबाद और बरेली के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था
नौकर सहित चार गिरफ्तार, गिरोह के चार अन्य बदमाशों की तलाश
गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 55 हजार रुपये, जेवरात बरामद, दो बार की थी रेकी

लूटे गए माल का हिस्सा देने आए थे, पकड़े गए
हल्द्वानी। डकैती के आरोपियों रोहताश और नवी हसन ने बताया कि वे लूट के माल का हिस्सा व्यवसायी के नौकर प्रकाश और उसके साले अजय को देने के लिए आए थे। पुलिस को पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार अजय का भाई दिनेश एक माह पहले यहां आया था। इस बीच प्रकाश ने अपने मालिक सौरभ कौशल के यहां डकैती करने का सुझाव दिया था। डकैती डालने के पहले दो बार गिरोह के लोगों ने रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुजी और समीर बने थे क्राइम ब्रांच के अफसर
पुलिस ने बताया कि अभी अजय के भाई दिनेश कश्यप के अलावा जुनैद, समीर और रामपुर जिले के रहने वाले अंकल उर्फ गुरुजी की तलाश है। डकैती के दौरान अंकल उर्फ गुरुजी और समीर क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर घर में घुसे थे। नवी हसन और दिनेश घर के बाहर निगरानी कर रहे थे।

दिनदहाड़े डकैती डालने की योजना थी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि बदमाश एक दिन पहले दिनदहाड़े डकैती डालना चाहते थे लेकिन पड़ोसी के घर काफी लोगों की आवाजाही देकर बदमाशों ने 14 जून की रात में डकैती डालने की योजना बनाई।


खुलासा करने में ये टीम रही शामिल
गिरफ्तारी में सीओ डीसी ढौडियाल, थानाप्रभारी केआर पांडे, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, एसओजी प्रभारी दिनेश चंद्र पंत, एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी, चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी, राजेंद्र कुमार, अजेंद्र कुमार, महेश चंद्र जोशी, जितेंद्र सोराड़ी, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह गंगोला, सर्विलांस प्रभारी कृष्ण चंद्र शर्मा, राजेंद्र सती, भूपेंद्र ज्येष्ठा, राजेश कुमार, कुंदन कठायत, चंद्रशेखर, चंदन सिंह, गिरीश भट्ट, अनिल गिरी, पुष्कर रौतेला, गुरुवंत सिंह, नरेंद्र राणा, रियाज अख्तर, गौरव चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed