फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ससुराल से महिला का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचे

ससुराल से महिला का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचे

Wed, 25 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
ससुराल से महिला का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचे
हल्द्वानी। एसटीएच में डॉक्टरों द्वारा महिला नगमा के मृत घोषित होने पर पति सोमवार रात शव लेकर अपने घर चला गया। जानकारी मिलने पर मायके से महिला का पिता शव उठाकर पुलिस के पास पहुंचा। आरोप लगाया कि उसकी बेटी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

लाइन नंबर 17 निवासी नावेद की पत्नी नगमा (21) ने सोमवार को जहर खा लिया। एसटीएच पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर पति पुलिस को बगैर सूचना दिए शव को लेकर घर चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 20 में रहने वाले पिता हामिद सहित मायके के लोग ससुराल पहुंचे। बेटी का शव देखते ही पिता की हालत खराब हो गई। शव लेकर मायके के लोग पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। महिला के ताऊ फरमोद हुसैन और मौसा नियाज अहमद ने बताया कि नगमा की शादी डेढ़ साल पहले नावेद से हुई थी। उसकी पांच माह की बच्ची मौजूद है। नगमा ने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा था। उसने आरोप लगाया था कि गर्भावस्था के दौरान ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों की प्रताड़ना के चलते उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे मायके वालों को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पति नावेद, ससुर परवेज और दो ननदों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
सुसाइड नोट में महिला ने लगाया था ससुरालियों की प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed