फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गरीब रथ से रिटायर्ड अधिकारी का पर्स चोरी

गरीब रथ से रिटायर्ड अधिकारी का पर्स चोरी

Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
गरीब रथ से रिटायर्ड अधिकारी का पर्स चोरी
हल्द्वानी। ट्रेनों में पर्स चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गरीब रथ में सफर कर रहे पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी का अज्ञात लोगों ने पर्स चुरा लिया। रेलवे स्टेशन से घर पहुंचने पर पीड़ित को पर्स चोरी होने का पता चला। उन्होंने काठगोदाम के जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त अधिकारी आरके दीक्षित काठगोदाम में रहते हैं। मंगलवार को वह गरीब रथ से शाहजहांपुर से काठगोदाम आए। जब वे घर गए तो ट्राली बैग में रखा पर्स गायब मिला। इसके बाद उन्होंने काठगोदाम जीआरपी थाने पहुंचकर चोरी की तहरीर दी। जीआरपी इंचार्ज कैलाश भैसोड़ा ने बताया कि रिटायर्ड अधिकारी ने आशंका जताई है कि हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच उनके आसपास खड़े चार-पांच लोगों ने पर्स चोरी किया है। पर्स में तीन हजार रुपये, जरूरी कागजात, दवाइयां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed