{"_id":"5d2101228ebc3e6d046f6aef","slug":"156244404113-ramnagar-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालधन में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मालधन में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। 25 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में कार सवार 10 से अधिक युवकों ने मालधनचौड़ में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके दो भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। रामनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। सीओ, कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई।
मालधनचौड़ नंबर आठ गोपालनगर निवासी 29 वर्षीय संतपाल पुत्र राम सिंह काशीपुर में टैक्सी चलाता था । शनिवार शाम छह बजे वह बाइक पर सवार होकर देवीपुरा से घर जा रहा था। मालधनचौड़ में रामनगर रोड पर दो कारों से आए 10 से अधिक युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। सूचना पर रामनगर में राजमिस्त्री का काम करने वाला उसका 25 वर्षीय भाई बलवंत मौके पर पहुंचा और भाई को बचाने का प्रयास करने लगा, तभी कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। दो गोली संतपाल के सीने में लगी और एक गोली बलवंत की जांघ में लगी। आरोपियों के भागते समय तीसरा भाई जोगेंद्र भी मौके पर पहुंचा तो जाते-जाते युवकों ने उस पर भी फायर झोंक दिया। उसकी जांघ में भी गोली लगी, लेकिन जेब में मोबाइल होने की वजह से गोली छूते हुए निकल गई। कार सवार घटना के बाद भाग गए। पुलिस ने भी कार सवारों का पीछा किया, लेकिन कार सवार नहीं मिले। गंभीर रूप से घायल संतपाल को पुलिस ने काशीपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बलवंत को उसका साथी दिनेश बाइक से रामनगर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। तीसरे भाई जोगेंद्र ने भी मेडिकल कराया है। सूचना पर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाल रवि कुमार सैनी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मालधन चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार से मामले की जानकारी ली। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि लेनदेन का विवाद था। इसी विवाद में युवक की हत्या की गई है। सीओ ने मौके पर ही पुलिस की दो टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
मालधनचौड़ में में टैक्सी चालक की गोली मारकर हत्या
कार सवार 10 से अधिक युवकों ने की फायरिंग, दो भाइयों को भी लगी गोली, हालत गंभीर
25 हजार के लेनदेन के विवाद में उतारा मौत के घाट