{"_id":"5d1bbe078ebc3e3cb8143b8a","slug":"156209918420-haldwani-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड जाम का मामला : दोनों संगठनों के लोग एसपी सिटी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोड जाम का मामला : दोनों संगठनों के लोग एसपी सिटी से मिले
विज्ञापन
Traffic Jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल रोड जाम करने के मामले में जांच शुरू होने पर राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी और भीम फोर्स के नेता मंगलवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिले। उन्होंने कहा कि उनका मकसद रोड जाम करना और प्रशासन से उलझना नहीं था। वे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपना था लेकिन अधिकारियों के नहीं मिलने पर लोग रोड पर खड़े हो गए थे।
झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग से तबरेज की हत्या के विरोध में 29 जून को राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी और भीम फोर्स के लोग सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के लिए सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने जुलूस निकाला और एसडीएम कोर्ट के सामने सड़क पर आधे घंटे तक धरना किया। इस बीच लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित 400 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। बाद में सीसीटीवी से जाम का पूरा फुटेज निकाल लिया। मुकदमे के विवेचक मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कंबोज ने फुटेज के आधार पर छह लोगों को चिन्हित कर लिया है। पुलिस की जांच तेज होने की जानकारी मिलने पर सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल राजिक, प्रदेश महामंत्री इस्लाम मिकरानी, पार्षद शकील अंसारी, भीम फोर्स के महानगर अध्यक्ष नफीस अहमद आदि ने मंगलवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की। एसपी सिटी ने इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया।
‘अफसर नहीं मिले इसलिए सड़क पर खड़े हो गए’
एसपी सिटी से मिले दोनों संगठनों के लोग, मुकदमे में राहत देने की मांग
नैनीताल रोड जाम का मामला
तबरेज का वीडियो वायरल की जांच शुरू
हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर तबरेज का वीडियो वायरल करने की जानकारी मिलने पर जिले के आला अधिकारियों के निर्देश पर एसओजी और एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आखिर किस मकसद से वीडियो वायरल किया गया है जबकि तबरेज का संबंध उत्तराखंड से नहीं है। वायरल वीडियो में तबरेज को बोलते हुए दिखाया जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर पुलिस सोशल मीडिया के एडमिन पर भी कार्रवाई कर सकती है।