{"_id":"5d1bbdfa8ebc3e3c671b4294","slug":"15620991711-bhimtal-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेतालघाट (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सूखा के तोक बिडारी निवासी युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद राजस्व पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
सूखा के तोक बिडारी निवासी दलीप सिंह (35) बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह एक माह की छुट्टी पर घर आया था। सोमवार सुबह दलीप नाश्ता करके गया था। दोपहर में परिजनों ने दलीप को भोजन के लिए बुलाना चाहा तो उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो दलीप घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि सूखा के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने सोमवार रात सूचना दी कि गांव के दलीप सिंह (35) का शव पेड़ से लटका है। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। परिजनों के मुताबिक दलीप आर्थिक रूप से परेशान था लेकिन उसके आत्महत्या करने की आशंका नहीं थी। उसके परिवार में मां-बाप, पत्नी और दो बच्चे हैं। बेटी सात साल और बेटा चार साल का है।
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
बेतालघाट के तोक बिडारी में युवक ने लगाई फांसी
बंगलूरूमें प्राइवेट नौकरी करता था दलीप