फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नए भवन में आज से महिला समाधान केंद्र शुरू

नए भवन में आज से महिला समाधान केंद्र शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नए भवन में आज से महिला समाधान केंद्र शुरू
हल्द्वानी। पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन से महिला समाधान को हटाकर बजरंगबली मंदिर के पास भवन में मंगलवार से शुरू कर दिया गया। इस समाधान केंद्र में काउंसलिंग और अलग कमरों में बैठने की व्यवस्था की गई है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने महिला समाधान केंद्र में उपनिरीक्षक विजया को नया प्रभारी नियुक्त किया है, लेकिन विजया ने अभी कार्यभार नहीं संभाला है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट जाना था। इस कारण समाधान केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने महिलाओं के विवाद को सुना। पुलिस रिकार्ड के अनुसार महिला समाधान केंद्र में 374 मामले पहले से लंबित थे। समाधान केंद्र की टीम ने अप्रैल में 40, मई में 44, जून में 43 विवाद सुनने के बाद पति, पत्नी के विवाद निबटाए। एक साल में कुल 521 विवादों का समाधान किया गया। समाधान केंद्र में 502 मामले विचाराधीन है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि समझौते की कोशिश रहती है। अगर समस्या नहीं सुलझी तो पति, पत्नी को मुकदमा दर्ज कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


महिला समाधान केंद्र नए भवन में शुरू
एक साल में 521 मामलों का हुआ समाधान, 502 विवाद लंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed