{"_id":"5d17c2e18ebc3e3c655a20b6","slug":"156183828420-haldwani-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजलेंस के पुलिस इंस्पेक्टर की एम्स में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विजलेंस के पुलिस इंस्पेक्टर की एम्स में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दिल्ली के एम्स में कैंसर के इलाज के दौरान शनिवार को सतर्कता विभाग (विजिलेंस) के पुलिस निरीक्षक राम सिंह मेहता (53) पुत्र स्व. गोपाल सिंह मेहता की मृत्यु हो गई। वह करीब डेढ़ माह से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमा गमगीन हो गया।
दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर के मूलवासी राम सिंह विजिलेंस विभाग में निरीक्षक थे। विजिलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि डेढ़ माह पहले जांच के दौरान हड्डी में कैंसर की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। मेहता के चचेरे भाई और काठगोदाम चौकी प्रभारी डीएस मेहता ने बताया कि चार दिन पहले वह उन्हें देखने एम्स गए थे। उनके ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन इंफेक्शन के चलते हालत बिगड़ गई और उनको बचाया नहीं जा सका। निरीक्षक के साथी इंदर सिंह राणा ने बताया कि वह 1997 बैच के उपनिरीक्षक थे। यूपी में गैंगवार के दौरान उन्होंने साहस का परिचय दिया। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी बीटेक पास है। छोटी बेटी नैनीताल में पढ़ती है। बेटे ने अभी इंटर किया था। हल्द्वानी में रहते मेहता ने बेबाक और निष्पक्ष कोतवाल की छवि बनाई थी।
कैंसर से हार गए विजिलेंस इंस्पेक्टर आरएस मेहता
एम्स में हुई मौत, डेढ़ माह से भर्ती थे, पुलिस महकमा गमगीन