फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवतार हत्याकांड तीसरे अभियुक्त से अवतार की लूटी गई अंगूठी बरामद

अवतार हत्याकांड तीसरे अभियुक्त से अवतार की लूटी गई अंगूठी बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अवतार हत्याकांड तीसरे अभियुक्त से अवतार की लूटी गई अंगूठी बरामद
copper ring
हल्द्वानी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने अवतार हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी अजय यादव को 12 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी अजय से पूछताछ कर अवतार से लूटी गई अंगूठी को जेल में बंद मुख्य आरोपी मनीष के घर से बरामद किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित सामिया लेक सिटी निवासी अवतार चौधरी की 16 मई को सलड़ी स्थित कार में जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अवतार की पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पूछताछ से पता चला कि हत्या के बाद अवतार के गले से चेन और हाथ से अंगूठी निकाली गई थी। पुलिस ने मनीष के पास से लूटी गई चेन बरामद की थी। मनीष ने बताया था कि अंगूठी अजय यादव के पास है। तीसरे आरोपी अजय यादव ने अदालत के समक्ष समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। अंगूठी बरामद करने के लिए विवेचक ने अजय यादव को रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने अभियुक्त को 12 घंटे पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के निर्देश दिए। विवेचक थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर ने हत्यारोपी अजय यादव को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। अजय ने बताया कि घटना के बाद वह मनीष मिश्रा के घर में ठहरा था। मनीष के घर में उसने अंगूठी छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऊधमसिंह नगर के सामियालेक सिटी स्थित मनीष के घर से लूटी गई अंगूठी बरामद कर ली। अजय ने बताया कि वह इलाहाबाद और जौनपुर में छिपकर रह रहा था। पुलिस की घेराबंदी बढ़ने पर उसने समर्पण करना उचित समझा।
विज्ञापन


अवतार की लूटी गई अंगूठी मनीष के घर बरामद
तीसरे आरोपी अजय से पुलिस कस्टडी रिमांड में की गई पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed