फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर शुरू की जांच

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर शुरू की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर शुरू की जांच
नैनीताल। पंत पार्क में फौजी पर्यटक और फड़ कारोबारियों के बीच हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। मल्लीताल कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सनसिटी बरेली निवासी एयरफोर्स में तैनात आरके सक्सेना और रामपुर में तैनात कलक्ट्रेट नाजिर विकास सक्सेना का बृहस्पतिवार को पंत पार्क में फड़ कारोबारियों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट होने से फौजी पर्यटक का सिर फट गया। पर्यटक के साथियों ने बृहस्पतिवार देर रात तक मल्लीताल कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी को रातभर कोतवाली में रखा। शुक्रवार सुबह दोबारा कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दोनों पक्षों के कोतवाली से जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर जांच की जा रही है। इसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दर्ज नहीं हो सकी मारपीट की रिपोर्ट
पंत पार्क में फड़ कारोबारी, पर्यटकों के विवाद का मामला
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए दी है तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed