{"_id":"5cf2e33abdec220729257496","slug":"155942179913-bhimtal-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू बस के ब्रेक फेल, बीस यात्री बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केमू बस के ब्रेक फेल, बीस यात्री बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही केमू बस के मेहरागांव में अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस में सवार बीस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। परिचालक ने टायर में पत्थर फंसाकर बस को बमुश्किल रोका। बस के बीच सड़क पर होने से घंटों यातायात भी प्रभावित रहा। सीओ आरएस नबियाल ने बस को सड़क से किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।
केमू बस (यूए04बी-5985) शनिवार को अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही थी। इस दौरान मेहरागांव के पास चालक दीवान सिंह ने ब्रेक नहीं लगने की बात परिचालक को बताई। इस पर बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। परिचालक ने बस से कूदकर टायर के बीच पत्थर फंसाकर बमुश्किल बस को रोका। इसके बाद बस में सवार सभी यात्री दूसरे वाहन से हल्द्वानी रवाना हुए। चालक दीवान सिंह ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित हुई थी। बस स्वामी मोहन सिंह को घटना की सूचना दे दी है। एसआई जोगा सिंह ने बस के दस्तावेज कब्जे में लेकर कार्रवाई की बात कही है। इस दौरान कांस्टेबल बहादुर सिंह, संजय तिलारा, श्याम सिंह, मसदूद मियां मौजूद थे।
केमू बस के ब्रेक फेल, बीस यात्री बचे
टायर में पत्थर फंसाकर परिचालक ने रोकी बस, पुलिस ने बस के कागज कब्जे में लिए
कैफे के किनारे वाहन खड़े करने पर लगाई फटकार
सीओ आरएस नबियाल ने मेहरागांव में आई हार्ट कैफे के कर्मियों को सड़क किनारे वाहन लगाने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में वाहनों के सड़क पर खड़े करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।