फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लापता युवक का शव झील में मिला

लापता युवक का शव झील में मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव झील में मिला
नैनीताल। घर में हुई कहासुनी के बाद लापता हुए युवक का शव बृहस्पतिवार को पाषाण देवी मंदिर के पास झील से बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ विजय थापा, थानाध्यक्ष राहुल राठी, एसआई मनोज सिंह नयाल एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को झील से निकाला। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या युवक की मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

स्टाफ हाउस मल्लीताल निवासी सोनू कुमार (19) स्नोव्यू क्षेत्र में मोमबत्ती की दुकान में काम करता था। शनिवार रात वह काम से लौटा तो घर पर उसकी अपनी मां से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई, इसके बाद वह घर से कभी लौटकर नहीं आने की बात कहकर चला गया। दूसरे दिन भी घर नहीं पहुंचने पर पिता ने उसकी गुमशुदगी मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई। बृहस्पतिवार सुबह ठंडी रोड पर घूमते हुए कुछ राहगीरों ने तल्लीताल पाषाण देवी मंदिर के पास झील में शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को झील से निकालकर परिजनों को सूचना दी। सोनू के ममेरे भाई ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। एसआई मनोज नयाल ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीओ ने बताया कि सोनू के शरीर पर कोई चोट इत्यादि के निशान नहीं मिलने से प्रथमदृष्ट्या मौत का कारण आत्महत्या लग रहा है। मौत के कारणों की स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन


लापता युवक का शव झील में मिला
आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव


तीन बहनों में इकलौता भाई था सोनू
सोनू तीन बहनों में इकलौता भाई था। सोनू के पिता बच्ची रामनगर स्थित एक होटल में कार्य करते है। वहीं सोनू भी पढ़ाई छोड़कर स्नोव्यू स्थित एक मोमबत्ती की दुकान में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed