फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ज्योति हत्याकांड में छह का पॉलीग्राफ टेस्ट

ज्योति हत्याकांड में छह का पॉलीग्राफ टेस्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
ज्योति हत्याकांड में  छह का पॉलीग्राफ टेस्ट
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
हल्द्वानी। ज्योति हत्याकांड के मामले में मुखानी पुलिस ने दिल्ली स्थित सीबीआई लैब में फैक्ट्री संचालकों सहित छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है। पुलिस इस मामले में फैक्ट्री के दो संचालकों, गार्ड सहित छह लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामड़ी जसुआ कठघरिया निवासी परमानंद पाठक की 24 साल की बेटी ज्योति पाठक एमए की पढ़ाई के साथ बजूनियाहल्दू स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी। 23 दिसंबर 2017 को ज्योति का शव फैक्ट्री के टैंक में मिला था। घटना के बाद युवती के पिता परमानंद पाठक ने हत्या की आशंका जताते हुए मुखानी थाने में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। क्षेत्रीय लोगों द्वारा आंदोलन करने पर एसएसपी ने इस मुकदमे की विवेचना मुखानी से हटाकर तत्कालीन मल्लीताल थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक प्रमोद पाठक को सौंपी। कुछ माह बाद जांच वर्तमान मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को दी गई। थानाध्यक्ष ने छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। अदालत ने सभी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के निर्देश दिए। सीबीआई टीम फैक्ट्री के दो संचालकों, ज्योति के तथाकथित दोस्त, दो युवतियों और गार्ड सहित छह लोगों को लेकर दिल्ली स्थित सीबीआई लैब गई। सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार को चार और शुक्रवार को दो लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। थानाध्यक्ष का कहना है कि शनिवार तक सभी लोग लौट आएंगे। सीबीआई टेस्ट रिपोर्ट नैनीताल एसएसपी को कुछ दिनों बाद भेजेगी।
विज्ञापन


ज्योति हत्याकांड : दिल्ली में छह संदिग्धों का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट
फैक्ट्री के दो संचालकों के साथ दो युवतियां और गार्ड भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed