{"_id":"5ce85188bdec220708714aea","slug":"155872914717-haldwani-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर रोड पर आग का गोला बना ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रामपुर रोड पर आग का गोला बना ट्रक
विज्ञापन
हल्द्वानी में जला ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर पंचायतघर के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गई। चालक ने ट्रक साइड में लगाने के बाद कूदकर जान बचाई। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित भी रहा।
चालक मोहम्मद सईद ट्रक (यूके 04सी-5724) में 180 बोरी सीमेंट लेकर शुक्रवार दोपहर टीपीनगर आ रहा था। पंचायतघर से हल्द्वानी की तरफ बढ़ने पर ट्रक में आग लग गई। चालक ने गाड़ी से धुआं निकलता देखकर ट्रक को सड़क के किनारे किया और कूद गया। उसने बाल्टी के पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी जगदीश मेहरा गाड़ी लेकर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से ट्रक का अगला हिस्सा जल गया। साथ ही ट्रक में रखे कागजात और सीमेंट की बोरियां भी जल गई। टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया। पुलिस के अनुसार चालक सईद शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का रहने वाला है। पुलिस का मानना है कि आग शार्ट-सर्किट के चलते लगी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक भोलानाथ गार्डेन निवासी सरदार हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रक मालिक ने बताया कि आग से गाड़ी को लाखों की क्षति पहुंची है।
रामपुर रोड पर आग का गोला बना ट्रक
चालक ने कूदकर बचाई जान, यातायात बाधित