फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दहेज की डिमांड से गुस्साए लोगों ने एसआई को घेरा, सौंपी तहरीर

दहेज की डिमांड से गुस्साए लोगों ने एसआई को घेरा, सौंपी तहरीर

Fri, 07 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
दहेज की डिमांड से गुस्साए लोगों ने एसआई को घेरा, सौंपी तहरीर

विज्ञापन
बाजपुर में दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसआई का घेराव कर तहरीर सौंपी। उन्होंने दूल्हे पक्ष पर बारात की दावत में प्रतिबंधित मीट की मांग करने का आरोप भी लगाया है।

आरोप है कि गांव मंडिया कला निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी बाजपुर के एक गांव निवासी युवक से तय की। 9 दिसंबर को बारात आनी है। दूल्हे पक्ष की ओर से एक लाख रुपये की नकदी और कार की डिमांड कर दी गई। जिसे देने में लड़की का पिता असमर्थ है। दूल्हे पक्ष की ओर बारात समारोह में प्रतिबंधित मांस की दावत देने की भी मांग की गई है। शादी के कार्ड बंट चुके हैं। मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने बारात न लाने की धमकी दी गई है। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान लियाकत अली के नेतृत्व में कई ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसआई संजीव कुमार का घेराव कर तहरीर सौंपी। मौके पर अली हुसैन, हामिद हुसैन, इरशाद, नाजिर, आबिद, जुनैद, आशिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed