फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय का तोड़ा ताला

चोरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय का तोड़ा ताला

Fri, 07 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने ग्राम पंचायत कार्यालय का तोड़ा ताला

विज्ञापन
सितारगंज के ग्राम डोहरा में ग्राम पंचायत का ताला तोड़ चोरों ने कंप्यूटर, मानिटर, इन्वर्टर, बैट्री समेत एक लाख का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

बृहस्पतिवार को ग्राम डोहरा के ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के कमरे का ताला टूटा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जब अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। साथ ही पंचायत भवन में रखे कागजात भी इधर-उधर बिखरे थे। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई मनोज कुमार ने सिपाही जगदीश लोहनी के साथ मौका मुआयना किया। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed