फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पुलिस ने हल्द्वानी निवासी युवक के पास से पांच ग्राम स्मेक बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।

पुलिस ने हल्द्वानी निवासी युवक के पास से पांच ग्राम स्मेक बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।

Sat, 01 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हल्द्वानी निवासी युवक के पास से पांच ग्राम स्मेक बरामद कर आरोपी को जेल भेजा।
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने बरेली से स्मैक की तस्करी कर रहे आरोपी को पांच ग्राम स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी पीलीकोठी निवासी दीपेश लटवाल को पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दीपेश के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद की है। बताया कि वह बरेली से स्मैक लेकर ट्रेन से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रेलवे स्टेशन पर उसने पहले ही अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। वह बाइक से जैसे ही हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ पुलिस ने उसे रोका और तलाशी में उसके पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद की। बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि दीपेश क्षेत्र में स्मैक की तस्करी कर रहा है। पुलिस उससे पूछताछ करके अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दीपेश को जेल भेजा है।
विज्ञापन



बरेली से स्मैक ला रहा तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी निवासी आरोपी के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद, जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed