{"_id":"5c00370dbdec22417d62964e","slug":"154351800911-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में वांछित चल रहे दो भाईयों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट में वांछित चल रहे दो भाईयों को भेजा जेल
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सितारगंज में मारपीट के आरोप में दो माह से फरार चल रहे दो सगे भाइयों को पुलिस ने दबोचकर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नकटपुरा में घेराबंदी कर वहां खड़े दो युवकों को धर दबोचा। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि ग्राम बिथाअकबर निवासी वाहिद ने 26 सितंबर को गांव निवासी हसीन खान और छोटे खां के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी दो माह से फरार चल रहे थे। पुलिस ने हिरासत में लिए अभियुक्तों को आईपीसी की धारा 308, 452, 323, 506 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।