{"_id":"5bef12b4bdec2269b846445b","slug":"15423945993-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे पुलिस पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे पुलिस पकड़ से बाहर
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता के ग्राम आमखेड़ा निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह से बृहस्पतिवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने तीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम आमखेड़ा थाना नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की तहरीर पर एक नामजद सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी पसैनी से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी से मिले सुराग के आधार पर फरार दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा ने दावा किया कि आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।