{"_id":"5be5d84fbdec22699172644b","slug":"15417897295-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला धरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मियों पर जानलेवा हमला करने की आरोपी महिला धरी
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में वन कर्मियों को आग लगाकर उन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार महिला को पुलिस ने शुक्रवार को धर लिया। महिला पिछले दो माह से घर से फरार थी। दस सितंबर को ध्यानपुर गांव में लकड़ी तस्कर लखविंदर सिंह लक्खा के घर दबिश देने गए वन कर्मियों पर उसकी पत्नी बलविंदर कौर ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। जिससे तीन वन कर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। लक्खा और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में वन रेंजर ने जानलेवा हमला करने के आरोप समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई ललित चौधरी महिला कांस्टेबल गीता जोशी के साथ ध्यानपुर उसके घर पहुंचे और महिला बलविंदर को थाने ले आए। एसआई चौधरी ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।