{"_id":"5bd756c4bdec22695e0ff081","slug":"154083907011-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की सूचना देने पर जेल भेजने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की सूचना देने पर जेल भेजने का आरोप
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर के गांव इटव्वा निवासी अमरोबाई ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर अवैध खनन की सूचना देने पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज पर उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आरोप लगाया है।
अमरोबाई का कहना है कि 24 अक्तूबर को उसके पुत्र राजू ने पुलिस चौकी जाकर अवैध खनन से भरी बैलगाड़ियों की सूचना दी थी। इस पर बन्नाखेड़ा पुलिस ने उसके पुत्र राजू के खिलाफ ही उल्टा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। राजू अगले दिन जमानत पर छूटकर आया। अमरोबाई का कहना है कि पुलिस को सूचना देना भी अब खतरे से खाली नहीं है। इधर सीओ एमसी बिन्जौला ने बताया कि राजू पुराने मामले में वांछित था उसे गिरफ्तार किया गया था।