{"_id":"5bbbb93b867a5528296cc6e6","slug":"15390292826-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालधन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालधन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मालधनचौड़ में भूमि विवाद के एक मामले में पीड़ित पक्ष को फोन पर धमकी देने पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसएसपी ने सीओ रामनगर को सौंपी है। पीड़ित ने एसएसपी को ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी थी, जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई की।
ग्राम मोहननगर मालधनचौड़ निवासी सलीम अहमद का शमीम अहमद, शकील अहमद, गुरुनाम सिंह, साबन सिंह, अमर सिंह, इकबाल उर्फ लारी से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि पीड़ित पर उक्त लोगों ने पांच अक्तूबर को फायरिंग कर हमला किया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज मुनव्वर हुसैन ने शमीम अहमद और उसके भाई का शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया था। पीड़ित सलीम नेे आरोप लगाया कि जब उसने पांच अक्तूबर की रात 10:28 बजे चौकी प्रभारी को फोन कर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की तो उन्होंने धमकी दी। साथ ही गुंडा कहकर अपमानित किया। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को धमकी देने वाली ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन जाहिर कर दिया और मामले की जांच रामनगर सीओ लोकजीत सिंह को सौंप दी।
ऑडियो रिकॉर्डिंग सुन एसएसपी ने की कार्रवाई
सीओ रामनगर को सौंपी जांच