{"_id":"5babd86f867a557f6149d704","slug":"153798869713-sitarganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल की रकम लेकर लौट रही युवती को सरेशाम लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल की रकम लेकर लौट रही युवती को सरेशाम लूटा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नानकमत्ता में आढ़ती से फसल की रकम लेकर घर लौट रही युवती को सरेशाम बाइक सवार दो युवकों ने लूट लिया।
ग्राम किशनपुर निवासी रेखा दानी सितारगंज के निजी संस्थान में काम करती है। मंगलवार शाम वह आढ़ती को बेची फसल की रकम 25 हजार लेकर नानकमत्ता आ रही थी। नानकमत्ता से देर शाम वह साइकिल से अपने घर किशनपुर के लिए रवाना हुई। नगला मार्ग पर गैस गोदाम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। रेखा के नीचे गिरते ही बाइक सवार युवक ने साइकिल में आगे लगी कंडिया से 25 हजार की रकम से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। युवती ने की तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।