{"_id":"5ba3ea29867a557ec751842d","slug":"153746895010-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट पर लाखो रुपए हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट पर लाखो रुपए हड़पने का आरोप
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजपुर के गांव कनौरा निवासी वली मोहम्मद ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर देकर एक कंपनी एजेंट पर 140 रुपये प्रति दिन जमा करने की स्कीम बताकर दर्जन भर लोगों से लाखों रुपये की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव कनौरा निवासी वली मोहम्मद, गांव दढ़ियाल निवासीर सलीम अहमद, बाजपुर गांव निवासी जिशान, इसी गांव निवासी सगीर अहमद, रेशमा, गांव महेशपुरा निवासी रहीस अहमद, इसी गांव निवासी सुभाष चंद ने एक कंपनी एजेंट को प्रति सप्ताह में धनराशि जमा की थी। जो करीब 8-10 लाख रुपये होती है। मांगने पर एजेंट ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।