फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गणेश महोत्सव से लौट रहे व्यापारी की कार बाइक से टकराई, हंगामा

गणेश महोत्सव से लौट रहे व्यापारी की कार बाइक से टकराई, हंगामा

Thu, 20 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव से लौट रहे व्यापारी की कार बाइक से टकराई, हंगामा
कालाढूंगी थाने में भीड़ को समझाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी। कालाढूंगी में गणेश महोत्सव से लौट रहे युवा व्यापारी विपुल अग्रवाल की कार कालाढूंगी में बाइक पर सरिया ले जा रहे शहजाद अली से टकरा गई। आरोप है कि घटना के बाद शहजाद ने विपुल से मारपीट की और गाली-गलौच की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारी संख्या में लोगों ने थाने में धरना प्रदर्शन किया। देर शाम पुलिस ने मामले में धार्मिक भावनाओं को भड़काने, गाली-गलौच व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


व्यापारी विपुल ने कहा कि बुधवार शाम वह गणेश महोत्सव से घर लौट रहा था। तभी सामने से बाइक पर सरिया लहराते हुए कालाढूंगी वार्ड नंबर चार निवासी शहजाद आ रहा था। उसकी कार के टायर के नीचे शहजाद की बाइक पर रखी सरिया दब गई। विपुल का आरोप है कि शहजाद बाइक से उतरा और उससे गाली-गलौच व मारपीट करने लगा। उसने धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने की कोशिश की। एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को भड़काने, गाली-गलौच और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बाइक सवार पर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप
थाने में धरना, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed